विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
धर्म-समाज-संस्था

12 मई को वरिष्ठजनों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री

सांगानेर के वार्ड नंबर 89 में

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने वरिष्ठजन समाजसेवी व कार्यकर्ता सम्मान समाराेह का पाेस्टर किया लांच

# 12 मई काे सांगानेर में होने वाले सम्मान समाराेह की तैयारियां शुरू

सूर्या गार्डन सेल्फी रेस्टाेरेंट

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सांगानेर के वार्ड नंबर 89 में वरिष्ठजन समाजसेवी व कार्यकर्ता सम्मान समाराेह का पाेस्टर लांच किया। इसी के साथ लगातार चार साल से होने वरिष्ठजन समाजसेवी व कार्यकर्ता सम्मान समाराेह की तैयारियां शुरू हाे गई है। वार्ड नंबर 89 के भगवाधारी पार्षद गिर्राज शर्मा ने बताया कि 12 मई काे सूर्या गार्डन सेल्फी रेस्टाेरेंट के पास एसडीसी अपार्टमेंट के सामने रिकाे पुलिया सांगानेर में भव्य समाराेह होगा। समाराेह शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयाेजित किया जाएगा। इसमें वार्ड के वरिष्ठजन समाजसेवियाें व सांगानेर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं काे स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। पाेस्टर लांच करते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि सांगानेर वार्ड 89 में लगातार चार साल से वरिष्ठजन समाजसेवी व कार्यकर्ताओं का सम्मान समाराेह मनाया जा रहा है। इससे वरिष्ठजनाें व कार्यकर्ताओं का हाैसला अफजाई हाेता है। क्षेत्र में निरंतर इस प्रकार के कार्यक्रम हाेते रहने चाहिए। पाेस्टर लांच कार्यक्रम में अनेक वरिष्ठ जन व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button