विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
युवा-शिक्षा-अवसर

वसंत वैली सी. सै. स्कूल का रिजल्ट 100% रहा

मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को माला एवम साफा पहना कर सम्मानित किया

वसंत वैली सी. सै. स्कूल का रिजल्ट 100% रहा

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी किए गए परीक्षा परिणाम में प्रतिवर्ष की तरह बेनाड रोड, माचेड़ा, लोहा मंडी स्थित वसंत वैली सी. सै. स्कूल अंग्रेजी माध्यम में बोर्ड परीक्षा परिणाम आसपास के विद्यालयों से श्रेष्ठ रहा। जयपुर के बैनाड़ रोड स्थित वसंत वैली उच्च माध्यमिक विद्यालय ने इस वर्ष उच्च माध्यमिक परीक्षा में शत प्रतिशत परिणाम हासिल किया, उच्चतम अंक प्राप्त करने वाली छात्र छात्राओं के सम्मान के लिए रविवार दिनांक 26 मई 2024 को विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस सम्मान समारोह में विद्यालय के संचालक श्रीमति मुदगल मैडम एवम श्री अजय कोटावाला तथा क्षेत्र गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित रहकर छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया।समारोह के दौरान मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को माला एवम साफा पहना कर सम्मानित किया एवम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

26 छात्राओं का गार्गी पुरस्कार के लिए चयन हुआ। विद्यालय स्कूली शिक्षा के साथ साथ संस्कारिक शिक्षा का भी सर्वोत्तम केंद्र है। जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। विद्यालय आधुनिक सुख सुविधाओं से युक्त एवम यातायात के साधन उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button