विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
धर्म-समाज-संस्था

द्वितीय एशियाई पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन कुआलालंपुर में, जयपुर की निर्मला रावत होंगी मुख्य अतिथि

द्वितीय एशियाई पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन कुआलालंपुर में, जयपुर की निर्मला रावत होंगी मुख्य अतिथि

जयपुर / कुआलालंपुर (मलेशिया) |

23 अप्रैल 2026

एशिया के पैरा खिलाड़ियों के लिए एक गौरवपूर्ण अवसर आ रहा है। “द्वितीय एशियाई पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप-2026” का आयोजन 2 से 5 जून 2026 तक कुआलालंपुर, मलेशिया में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता “पैरालंपिक काउंसिल मलेशिया” के तत्वावधान में आयोजित होगी, जिसमें एशिया के 14 से अधिक देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे।

इस चैंपियनशिप की सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि जयपुर (राजस्थान) की प्रख्यात समाजसेवी एवं वर्ल्ड पैरा थ्रोबॉल की अध्यक्ष (प्रेसिडेंट) श्रीमती निर्मला रावत को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। पैरा खेलों के वैश्विक विकास में उनका योगदान अतुलनीय रहा है और उनकी उपस्थिति इस आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान करेगी।

श्रीमती निर्मला रावत वर्ल्ड पैरा थ्रोबॉल फेडरेशन (WPTF) की वर्तमान अध्यक्ष हैं, जो पैरा-एथलीटों के सशक्तिकरण और समावेश के लिए काम कर रही हैं। जयपुर निवासी, निर्मला रावत को 2025 में इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पद के लिए चुना गया था और वह विभिन्न पैरा-स्पोर्ट्स आयोजनों, जैसे ‘पैरा थ्रोबॉल नेशनल फेडरेशन कप 2026’ में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

कार्यक्रम में वर्ल्ड पैरा थ्रोबॉल के महासचिव श्री अल्बर्ट प्रेम कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

एडवोकेट ललित शर्मा ने बताया कि इस चैंपियनशिप में भारत, मलेशिया, थाईलैंड, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, श्रीलंका, भूटान, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान, मालदीव, फिलीपींस और दक्षिण कोरिया की टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी।

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं दिव्यांग खिलाड़ियों में आत्मविश्वास जगाती हैं और पैरा खेलों को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाती हैं। आयोजकों को विश्वास है कि यह चैंपियनशिप खेल भावना, समावेशिता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button