फ़ोर्ड मीडियम का शानदार कदम : कर्मचारियों को मेहनत का अनोखा उपहार—आईफ़ा 2025 अवार्ड्स के टिकट
iifa 2025। ford medium

फ़ोर्ड मीडियम का शानदार कदम : कर्मचारियों को मेहनत का अनोखा उपहार—आईफ़ा 2025 अवार्ड्स के टिकट
अमेरिकन कंपनी फ़ोर्ड मीडियम ने अपने कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण को सलाम करते हुए एक ऐतिहासिक फैसला लिया, कंपनी ने 600 से अधिक कर्मचारियों को आईफ़ा 2025 अवार्ड्स के टिकट देकर न केवल उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की, बल्कि उन्हें दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड शो का हिस्सा बनने का सुनहरा अवसर भी दिया।
मेहनत का जश्न, जज़्बे की पहचान।
यह अद्भुत आयोजन 8 और 9 मार्च को हुआ, और फ़ोर्ड मीडियम ने सुनिश्चित किया कि उसके कर्मचारी इस ग्लैमरस, रोमांचक और प्रेरणादायक आयोजन का भरपूर आनंद लिया।
कर्मचारी हुए भावुक
आईफ़ा के टिकट मिलने पर कर्मचारियों ने कंपनी के इस कदम की खुले दिल से सराहना की। एक कर्मचारी ने भावुक होकर कहा—
“हमारी कंपनी सिर्फ़ मुनाफ़े पर ध्यान नहीं देती, बल्कि अपने कर्मचारियों को भी महत्व देती है। हमें गर्व है कि हम फ़ोर्ड मीडियम का हिस्सा हैं!”
कई अन्य कर्मचारियों ने भी विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह तो बस शुरुआत है—अब वे दुगुने उत्साह के साथ काम करेंगे और कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत झोंक देंगे।
देश की पहली कंपनी, जिसने कर्मचारियों को दिया सुनहरा अनुभव।
फ़ोर्ड मीडियम भारत की पहली कंपनी बन गई है जिसने अपने सभी कर्मचारियों को आईफ़ा अवार्ड्स जैसे भव्य आयोजन का सीधा अनुभव करने का मौक़ा दिया है। यह कदम निश्चित रूप से दूसरे संगठनों के लिए एक मिसाल बनेगा और यह दिखाएगा कि जब कंपनी अपने कर्मचारियों की मेहनत को दिल से सराहे, तो वे भी अपने हर कार्य में 100% समर्पण दिखाते हैं।
यह सिर्फ़ एक इवेंट नहीं, बल्कि एक सोच भी है—जहाँ मेहनत को पहचान मिलती है, और काम का जश्न मनाया जाता है।