विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
Uncategorized

वैशाली नगर में जयश्री ज्वैलर्स का फैशन शो और आभूषण प्रदर्शनी : एक शानदार आयोजन

वैशाली नगर में जयश्री ज्वैलर्स का फैशन शो और आभूषण प्रदर्शनी: एक शानदार आयोजन

जयश्री ज्वैलर्स ने वैशाली नगर के केसरी बाग बैंक्वेट में एक भव्य फैशन शो और आभूषण प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित फैशन डिज़ाइनर, मॉडल और ज्वैलरी डिज़ाइनर ने भाग लिया। जयश्री ज्वैलर्स परिवार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान, शुद्ध सोने, चांदी और डायमंड से बने आभूषणों को तीन राउंड में मॉडल्स ने रैम्प वॉक के माध्यम से प्रदर्शित किया। जयश्री ज्वैलर्स के एमडी अवन्त कुमार जैन और यश जैन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शुद्ध गुणवत्ता वाले आभूषणों की जानकारी लोगों तक पहुंचाना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंकज ओझा, उपायुक्त खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, सीनियर आर ए एस गोवर्धन लाल शर्मा, अर्पित बोहरा, डिप्टी डायरेक्टर इनकम टैक्स जयपुर, फोर्टी वीमेन विंग की प्रेसिडेंट डॉ अल्का गौड़ और आशीष गौड़ ने शिरकत की। रमणी इवेंट्स द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों को एक यादगार अनुभव प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button