विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
अभिव्यक्ति

पैसा कितना जरूरी : धन जीवन में बहुत कुछ है, परंतु सब कुछ नहीं

सोच बदलनी होगी

पैसा कितना जरूरी

धन जीवन में बहुत कुछ है, परंतु सब कुछ नहीं

पैसे की अहमियत अत्यंत है शास्त्र गवाह है पैसे राज पाट के लिए राजाओं में परस्पर युद्ध होते आए है।

वर्चस्व की लड़ाई में भी पैसा चाहिए।

हर एक काम के लिए पैसे रोटी कपड़ा और मकान। यहां तक कि पीने के पानी के लिए भी पैसे चुकाने पड़ते हैं। हमारी बनाई हुए सरकार भी हमें मुफ्त में पानी नहीं दे सकती।

सोच बदलनी होगी

पैसा हर खुशी नही प्रदान कर सकता। पैसे से आप खुशी नहीं खरीद सकते। पैसे से आप खोया स्वास्थ्य नहीं खरीद सकते। पैसे से आप चरित्र नहीं खरीद सकते।

सोचना होगा पैसा हमारे जीवन का एक बहुत बड़ा हिस्सा जरूर है, इसलिए आपको खुश रहने के लिए कम से कम धन की आवश्यकता तो होती ही है।

धन की कमी से जीवन निर्वाह करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए हमें धन की सख्त जरूरत होती है। आज जीवन के लिए धन नहीं अपितु धन के लिए जीवन हो गया है। हर आदमी भाईचारा, सुख-शांति व ईमान खोकर जिस किसी भी तरह धन कमाने के पीछे पड़ा है। यह कितना सही है। धन के चक्कर में संबंधों को खराब मत करो।

इस आधुनिक युग में धन का महत्व ठीक वैसा ही है जैसे जल के बिना मछली का।

हमारे जीवन में धन के बिना छोटे से छोटा कार्य के लिए भी धन चाहिए।

सोच बदलनी होगी

कि धन ही सब कुछ है ऐसा कहना अतिश्योक्ति होगी।

धन केवल साधन मात्र है साध्य का साधन नहीं।

साध्य के लिए पुरुषार्थ जरूरी है।

मनुष्य का चरित्र ही उसका सबसे बडा धन होता है। यदि किसी के पास उत्तम चरित्र पुरुषार्थ है तो उसे साध्य होने से कोई रोक नहीं सकता।

गुण तो विकसित करने होंगे

व्यक्ति पुरुषार्थी होगा तो निश्चित रूप से गुणवान होगा और यदि गुणवान है तो अवश्य ही अपने कर्तव्य पालन के लिए आवशायक धन अर्जित कर लेगा।

सोच बदलनी होगी

भिन्न प्रकार के भौतिक कार्यो के लिए धन की आवश्यकता होती है लेकिन जब उत्तम विचार, आदर्श चरित्र, पुरुषार्थ और सदाचार तथा संस्कार की बात आती है तब वहां धन की महत्ता नगण्य हो जाती है।

केवल सोच बदलने की जरूरत है

ऐसे बहुत से व्यक्तियों के उदाहरण हैं जो धन का अभाव रहने पर भी अपने चरित्र और कार्य निष्ठा के बल पर प्रसिद्ध हुए और दूसरों के लिए आदर्श बनें। अंतत: यही निष्कर्ष निकलता है कि धन जीवन में बहुत कुछ है, परंतु सब कुछ नहीं।

संपर्क सूत्र : डॉक्टर मान सिंह भांवरिया मो +919672777737

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button