विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
राजनीति

जानिए किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है रवि नैयर को आदर्श नगर विधानसभा सीट के लिए

बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी रवि नैयर को आदर्श नगर विधानसभा की सीट जीतने के लिए

जानिए किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है रवि नैयर को आदर्श नगर विधानसभा सीट के लिए

भारतीय जनता पार्टी ने आदर्श नगर विधान सभा के प्रत्याशी के रुप में मैदान में उतारा रवि नैयर को, जिन्हें अशोक परनामी का टिकट काटकर टिकट दिया गया है। दरअसल परनामी पिछले चुनावों में बी जे पी के बैनर पर चुनाव लड़े थे लेकिन कांग्रेस के रफीक खान के सामने हार गए थे।
2018 के विधानसभा चुनाव में रफीक खान को 88541 वोट मिले थे, जिन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी को 12553 वोट से हराया था।
2008 और 2013 में इस सीट से लगातार दो बार भारतीय जनता पार्टी ने अशोक परनामी के द्वारा जीत दर्ज की थी। तीसरी बार उनके चुनाव में हारते ही पार्टी ने चेहरा बदल दिया। इसकी वजह बताई जा रही है क्षेत्र वासियों की परनामी से नाराजगी।
मतदाताओं के आंकड़े पर एक मोटे तौर पर नजर डालें तो यह गणित सामने आएगी
आदर्श नगर विधानसभा सीट में कुल 253191 मतदाता हैं, जिसमें अगर पुरुष मतदाताओं की संख्या की बात करें तो 133660 पुरुष मतदाता हैं तो वहीं 119531 महिला मतदाता हैं।
जिनमे करीब 1 लाख मुस्लिम मतदाता है और 1,53,000 हिंदू मतदाता है।
रफीक खान को लगभग 88000 वोट मिले थे यानी कि मुस्लिम मतदाता 90% वोटिंग करते हैं और अशोक परनामी को लगभग 76000 वोट मिले हैं यानी 50% वोटिंग करते हैं।
अब रवि नय्यर के आगे चुनावी मैदान में चुनौती यह है कि हिंदू वोट कितने प्रतिशत में होते हैं यदि यह 50% से भी कम वोटिंग हुई तो उनकी विजय हार में बदल सकती है।
25 नवंबर को होने वाले चुनाव में यह भी देखने में आ रहा है कि इन दोनों शादी ब्याह के सावे अनेक हैं 25 नवंबर से पूर्व चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीख 23 नवंबर निश्चित की थी जो भी शादी ब्याह के कारण दो दिन आगे बढ़ाई गई। लोग अपने विधानसभा क्षेत्र से बाहर भी गए हुए हो सकते हैं तो हिंदू वोटरों की संभावना कम नजर आ रही है। अगर ऐसा रहा तो कांग्रेस के रफीक खान की जीत सुनिश्चित है। रवि नैय्यर के सामने एक और चुनौती यह भी है कि रफीक खान की वैश्य वर्ग में भी अच्छी पकड़ बताई जा रही है पिछले चुनाव जीतने का एक फैक्टर यह भी उनका वैश्य वर्ग में पकड़ होना माना गया है। रफीक खान फोर्टी संस्थान से जुड़े हुए हैं और बड़े व्यापारी हैं वर्तमान विधायक हैं।
एक तरफ भाजपा ने अशोक परनामी को चुनावी मैदान से दूर किया। रवि नैयर को परनामी के पंजाबी खेमे से नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है। उन्हें इस चुनौती का भी सामना करना पड़ेगा।

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की चुनावी मैदान में रणनीति में प्रसिद्ध वकील और कर्मठ कार्यकर्ता योगेंद्र सिंह तंवर खासी भूमिका अदा कर सकते हैं।

राजा पार्क के मशहूर सतगुरु आर्ट एंड फ्रेम के राजीव अहूजा रवि नय्यर के चुनावी मैदान में कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रहे हैं जिससे रवि नैयर का मोरल सपोर्ट बढ़ेगा।

बियोंड कंप्यूटर 2000 के संचालक दिव्यांशु भी रवि नैयर के समर्थक है इससे भी रवि नय्यर का मनोबल बढ़ेगा।
सूत्रों का कहना है कि भाजपा को रवि नैयर द्वारा यह सीट निकालने के लिए एक बहुत बड़ी जंग का सामना करना पड़ सकता है।

बीजेपी ने रवि नैयर को चुनावी मैदान में उतारा है। नैयर पंजाबी महासभा के अध्यक्ष हैं और उनका व्यापारिक और सामाजिक कार्यों में अच्छा अनुभव है।

उल्लेखनीय है कि रवि नैयर साहब राजा पार्क के प्रसिद्ध रोशन होटल और रेस्टोरेंट के भी है संचालक।

राजनीतिज्ञ आदर्श नगर सीट से बीजेपी का यह बड़ा बदलाव वसुंधरा खेमे को दूर करना बता रहे है।
पार्टी ने यहां जयपुर के महापौर और पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रहे अशोक परनामी के बजाए नए चेहरे के तौर पर रवि नैयर को चुनावी मैदान में उतारा है।

जयपुर के राजा पार्क क्षेत्र में रहने वाले रवि नैयर पंजाबी महासभा के अध्यक्ष के साथ राजापार्क व्यापार मंडल सहित कई बिजनेस एसोसिएशन में जुड़े हुए हैं। साथ 2021 में बीजेपी ने भी उन्हें व्यापार प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया था। बीते कुछ सालों में रवि नैयर पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर कार्य करते थे।

रवि नैयर आर्थिक मदद करने में आगे रहते हैं। कच्ची बस्तियों परिवार को राशन भेजकर भी वह मदद करते हैं।

नैय्यर ने कहा कि मैं एक कार्यकर्ता हूं। यहां जनता की तीन बड़ी समस्याएं हैं। जवाहर नगर कच्ची बस्ती, आगरा रोड पर इकोलॉजिकल जोन में बसी कॉलोनियों में विकास की कमी और गोविन्द मार्ग पर बढ़ते एक्सीडेंट।
इन तीन प्रमुख समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Related Articles

Back to top button