विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
धार्मिक

Venus Transit 2023: अगले 23 दिन इन राशियों की रहेगी मौज शुक्र देव चमकाएंगे भाग्य

Venus Transit 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर महीने कई ग्रह समय पर गोचर करते हैं। 7 जुलाई को शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र एक राशि में 23 दिन तक रहता है। सिंह राशि में मंगल ग्रह पहले से विराजमान है। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति अच्छे परिणाम देगी। शुक्र ग्रह के गोचर से अगले 23 दिनों तक कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। इस अवधि में आय में बढ़ोतरी होने के संकेत है।

वृष राशि

शुक्र के गोचर से वृष राशि वालों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। भाग्य आपका साथ देगा। सैलरी में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय शुभ रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के जीवन में इस दौरान प्रसन्नता बढ़ेंगी। लाभ की नई संभावनाएं बनती नजर आ रही हैं। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। नौकरी को लेकर भी शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। कामकाजी लोगों को इस दौरान अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। विदेश में बिजनेस करने वालों को फायदा हो सकता है। विदेश जाने की इच्छा भी पूरी हो सकती है। किसी बड़े शौक को पूरा करने के लिए कुछ पैसे खर्च कर सकते हैं।परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button