विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
ऑटोमोबाइलटेक्नोलॉजी

दुनिया की पहली उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार

2025 तक आने की संभावना है मार्केट में

दुनिया की पहली उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार

वॉशिंगटन से ऑटोमोबाइल क्षेत्र में क्रांतिकारी पहल।
अमेरिकी सरकार ने दुनिया की पहली उड़ने वाली कार ‘मॉडल ए को सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। इस पूर्णतया इलेक्ट्रिक कार ‘मॉडल ए’ को आप सड़कों पर भी चला सकते हैं। और सड़क पर जाम लगने की स्थिति में इसे उड़ाकर आगे ले जा सकते हैं।
आपके कानों को विश्वास नहीं हो रहा होगा लेकिन यह हकीकत है।
उल्लेखनीय है कि एलेफ एयरोनॉटिक्स ने इसे बनाया है। कंपनी ने कहा है कि उड़ान भरने के लिए अमेरिका के संघीय उड्डयन प्रशासन से कानूनी मंजूरी प्राप्त करने वाली यह दुनिया की पहली कार है।

एलेफ के अनुसार, मॉडल ए को लगभग 322 किमी तक सड़क पर आसानी से चलाया जा सकता है। इसके बाद इससे 177 किमी तक उड़ान भी भरी जा सकती है।
किसने तैयार की –
एलेफ़ मॉडल ए :
इस उड़ने वाली कार को सेलिब्रिटी डिजाइनर हीराश राजागी ने डिजाइन किया। उल्लेखनीय है कि उन्होंने बुगाटी और जगुआर के लिए भी मॉडल डिजाइन किए हैं। एलेफ़ मॉडल ए का डिज़ाइन रेट्रो-फ्यूचरिस्टिक थीम पर आधारित है। इसकी बॉडी कार्बन फाइबर से बनी है। इसके अलावा, पंख भी बॉडी से जुड़े हुए हैं और गल-विंग दरवाजे, कवर व्हील वेल, स्टाइलिश रिम्स जैसे फीचर्स भी इसमें शामिल है जो आसानी से नजर आते हैं।
।।।
एलेफ मॉडल ए : यह कैसे उड़ती है फ्लाइंग कार
क्या है तकनीक –
इस गाड़ी में जब फ्लाइंग मोड सक्रिय होता है, तो कॉकपिट में एक या दो सीटें 90 डिग्री आगे घूमती हैं। इसकी संरचना दो पंखों वाले बाइप्लेन की तरह है। आप इसको किसी भी दिशा में उड़ा सकते हैं। यह कार आगे, पीछे, ऊपर, नीचे, दाएं, बाएं, हर जगह उड़ सकती है।
एलेफ मॉडल ए : फुल चार्ज में 177 किमी उड़ान भरने की है क्षमाता।
यह एक इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार, आठ मोटरों द्वारा संचालित होती है। यह डिटेक्शन सिस्टम और पैराशूट के साथ आता है।
यह उड़ने वाली कार फुल चार्ज पर 321.8 किमी चलेगी, जबकि 177 किमी उड़ेगी। इसका हाइड्रोजन वर्जन भी दस्तक दे सकता है। मॉडल A उड़ने वाली कार की कीमत $299,999 (लगभग ₹2.46 करोड़) है। इसका उत्पादन शीघ्र ही 2025 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है और डिलीवरी उसके बाद शुरू कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Related Articles

Back to top button