विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
देश विदेश

दुर्ग में जनसभा को संबोधित कर रहे अमित शाह बोले- कांग्रेस शासन की उल्टी गिनती शुरू

दुर्ग। छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, भिलाई को लघु भारत का रूप माना जाता है। ऐसा कोई प्रांत नहीं है, जहां के लोग नहीं बसते हैं। छत्तीसगढ़ के सीएम को कहना चाहता हूं कि आपके शासन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। यहां प्रभु श्री राम का ननिहाल है और यहां से रामगमन पथ भी जाता है। मैं सबसे पहले श्री राम को प्रणाम करता हूं।

अमित शाह ने पूछा, यहां किसकी सरकार बनेगी तो जनता ने कहा, भाजपा की। फिर पूछा 2024 में राहुल गांधी या मोदी कौन प्रधानमंत्री बनेगा, तो जनता की ओर से आवाज आई मोदी जी।

आतंकियों ने उरी में हमला किया, 10 ही दिन में मोदी जी ने सर्जिकल स्ट्राइक करवा कर पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मार गिराया।

धारा 370 हटाने पर कांग्रेस नेता कहते थे कि कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी। राहुल बाबा धारा 370 हट गई लेकिन कश्मीर में किसी की कंकर फेंकने की हिम्मत भी नहीं हुई।

यह राम का ननिहाल है, प्रभु श्री राम का मंदिर अयोध्या में बनना चाहिए या नहीं। ये कांग्रेस सरकार 70 साल से इसे अटका रही थी। एक दिन मोदी जी ने जाकर मंदिर का भूमिपूजन कर दिया और प्रभु श्री राम को सम्मान के साथ उनके जन्म स्थान पर विराजमान करने का काम किया।

विदेश में मोदी-मोदी के जो नारे लगते हैं ये प्रधानमंत्री या भाजपा के लिए नहीं लगते। ये छत्तीसगढ़ के लोगों और देश की जनता के सम्मान में लगते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार वादाखिलाफी करने वाली सरकार है, शराबंदी की बात कही थी वो नहीं की।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा, 9 साल के अंदर मोदी जी ने ढेर सारा परिवर्तन किया है। सोनिया-मनमोहन की सरकार 10 साल चली। इन 10 वर्षों में घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार ही हुए। कांग्रेस ने 12 लाख करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया था। मोदी जी ने 9 वर्ष के शासन के दौरान इतनी पारदर्शी सरकार चलाई कि विपक्ष भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता।

राहुल गांधी कहते थे कि कश्मीर से धारा-370 मत हटाओ, वरना खून की नदियां बह जाएंगी। राहुल बाबा, कश्मीर से धारा-370 हट गई और किसी की कंकड़ चलाने की भी हिम्मत नहीं हुई।

मोदी जी ने 9 साल के अंदर देश को सुरक्षित करने का काम किया है। श्री नरेन्द्र मोदी जी के 9 साल… भारत गौरव, गरीब कल्याण और भारत के उत्कर्ष के 9 साल हैं।

अमित शाह ने कहा, यहां कांग्रेस सरकार ने शराब घोटाला, कोयला घोटाला, गोठान घोटाला किया, कोरोना सेज लगाया मगर खर्च नहीं किया। इतने घोटाले करने वाली सरकार को क्या फिर से चुनना चाहिए। छत्तीसगढ़ में एक हजार से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की, 5 हजार से ज्यादा रेप के केस छोटे से राज्य में दर्ज हुए, सीएम बघेल जी आपको शर्म आनी चाहिए।

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का 90 प्रतिशत पैसा मोदी सरकार ने दिया है। धान खरीदी का सिस्टम डा रमन सिंह ने बनाया था।

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 22 जून को एकदिवसीय प्रवास पर छत्‍तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह सहित प्रदेश संगठन के दिग्‍गज नेताओं ने शाह का जोरदार स्‍वागत किया। अमित शाह दुर्ग जिला के लिए रवाना हो गए। इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी रायपुर पहुंचे हैं।

हर गरीब के घर में सिलिंडर, नल से जल, बिजली, 5 लाख की सभी सुविधाएं, 5 किलो अनाज मुफ्त में और स्वास्थ्य सुविधा देने का काम केंद्र सरकार ने किया।

पद्मश्री उषा बारले के घर पहुंचे अमित शाह

अमित शाह ने एयरपोर्ट पर भाजपा के बड़े नेताओं से चर्चा की। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री शाह दुर्ग के लिए रवाना हो गए। यहां केंद्रीय मंत्री शाह का काफिला सीधे पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले के सेक्टर-1 भिलाई स्थित घर पहुंचा। पंडवानी गायिका बारले ने अमित शाह का भव्‍य स्‍वागत किया।

अमित शाह उषा बारले के निवास पर पांच मिनट रुके। यहां शाह ने खुरमी, ठेठरी और अनरसा खाकर दुर्ग के लिए रवाना हो गए। उषा बारले ने मीडिया से चर्चा में कहा, कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है। विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगी। समर्थकों ने कहा, भाजपा टिकट देगी तो जरूर लड़ेंगी

दुर्ग में जनसभा को करेंगे संबोधित अमित शाह

यहां पद्मश्री उषा बारले से मुलाकात के बाद शाह का काफिला सीधे दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम के लिए रवाना हो गया, जहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वे 3.10 बजे बालाघाट( मध्यप्रदेश) के लिए रवाना होंगे। शाह की जनसभा को लेकर दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में तैयारी पूरी कर ली गई है।

उनका यह दौरा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के नौ वर्ष पूर्ण होने पर देश भर में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत हो रहा है। शाह यहां करीब दो घंटा 10 मिनट तक रहेंगे।

शाह के आगमन को लेकर भाजपाइयों में उत्साह

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर भाजपाइयों में उत्साह देखने को मिल रहा है। जनसभा को सफल बनाने भाजपाइयों की लगातार बैठकें चल रही है। मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव ने जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग पहुंचकर दुर्ग संभाग के सभी जिलों के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली थी। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा था कि इस ऐतिहासिक सभा से छत्तीसगढ़ में चुनावी शंखनाद होगा।

Related Articles

Back to top button