महेश अस्पताल की बड़ी पहल: माहेश्वरी परिवारों को मिलेगा निःशुल्क परामर्श, बेटी के जन्म पर ₹21,000 की F.D.

महेश अस्पताल की बड़ी पहल: माहेश्वरी परिवारों को मिलेगा निःशुल्क परामर्श, बेटी के जन्म पर ₹21,000 की F.D.
जयपुर। श्री महेश मेडिकल रिलीफ सोसाइटी द्वारा संचालित महेश अस्पताल की कार्यकारिणी सभा में समाजहित को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी निर्णय लिए गए हैं। सोसाइटी के अध्यक्ष तेज प्रकाश रांदड़ के अनुसार अस्पताल में मरीजों और परिवारों के लिए विशेष सुविधाओं की घोषणा की गई है:
1. 100% निःशुल्क डॉक्टर परामर्श (Consultation)
निःशुल्क सुविधा: 1 अगस्त 2026 से महेश अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले सभी माहेश्वरी परिवारों से चिकित्सकों का परामर्श शुल्क 100% नहीं लिया जाएगा (परामर्श पूरी तरह निःशुल्क रहेगा)।
अवधि : यह निःशुल्क परामर्श सुविधा 31 मार्च 2027 तक जारी रहेगी।
2. बेटी के जन्म पर ₹21,000 की एफ.डी. (Fixed Deposit)
कन्या जन्म पर उपहार :
अस्पताल में प्रसूति कराने पर यदि माहेश्वरी परिवार में कन्या (बेटी) का जन्म होता है, तो नवजात बालिका के नाम पर ₹21,000/- की F.D. बनाकर परिवार को सौंपी जाएगी।
भविष्य की सुरक्षा : बालिका के वयस्क होने (18 वर्ष की आयु पूर्ण करने) पर उसे लगभग ₹51,000/- की राशि प्राप्त होगी।
3. एक माह के लिए निःशुल्क चिकित्सा उपकरण
माहेश्वरी परिवारों की सहायता के लिए एक माह तक निम्नलिखित उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे:
ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर (उपलब्धता के आधार पर)
अस्पताल बेड (Hospital Bed)
वॉकर (Walker)
स्टिक (Stick)
व्हील चेयर (Wheelchair)
ड्रिप स्टैंड (Drip Stand) आदि।
संस्था अध्यक्ष श्री तेज प्रकाश रांदड़ ने आग्रह किया है कि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवार इस योजना का लाभ लेंवे।


