गुलाबी नगरी जयपुर मे 15 जनवरी 2026 से ‘साहित्य के महाकुंभ’ जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (JLF) के 19वें संस्करण का भव्य आगाज

गुलाबी नगरी जयपुर मे 15 जनवरी 2026 से ‘साहित्य के महाकुंभ’ जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (JLF) के 19वें संस्करण का भव्य आगाज
होटल क्लार्क्स आमेर में सुबह से ही लेखकों और साहित्य प्रेमियों का तांता लगा हुआ दिखाई दिया।
1. भव्य उद्घाटन (Inaugural Ceremony)
फेस्टिवल की शुरुआत आज सुबह पारंपरिक संगीत और उद्घाटन भाषणों के साथ हुई। उत्सव के आयोजक नमिता गोखले, विलियम डेलरिम्पल और संजॉय के. रॉय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उद्घाटन सत्र में भानु मुश्ताक ने कीनोट एड्रेस (मुख्य भाषण) दिया।

2. आज के प्रमुख सत्र और चर्चाएं
AI और साहित्य : आज के सबसे चर्चित सत्रों में से एक ‘AI और किताबों का भविष्य’ रहा। प्रमुख विशेषज्ञों (मेरु गोखले, मार्टिन पुखनर, गुरचरण दास) ने चर्चा की कि कैसे तकनीक लेखन को बदल रही है, और हमें इसके लिए विशेष तैयारी करनी होगी। हालांकि उन्होंने माना कि मानवीय संवेदनाओं की जगह कोई नहीं ले सकता।
किरण देसाई का सत्र : इस सत्र में बुकर प्राइज विजेता किरण देसाई ने अपनी नई किताब The Loneliness of Sonia and Sunny पर चर्चा की।
विश्वनाथन आनंद और वीर दास : शतरंज के दिग्गज विश्वनाथन आनंद और कॉमेडियन वीर दास ने भी आज अपने-अपने सत्रों में अपनी लाइफ जर्नी और ‘आउटसाइडर’ होने के अनुभव साझा किए।
बुक लॉन्च : वरिष्ठ पत्रकार हरबंस सिंह द्वारा लिखित डॉ. करण सिंह की जीवनी का भी आज विमोचन किया गया।
जे एल एफ जयपुर 2026 में इस बार 43 देशों के करीब 500 वक्ता शामिल हो रहे हैं, जिनमें 4 नोबेल पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं।
होटल क्लार्क्स आमेर के पास सर्विस लेन में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने मुख्य सड़क पर वाहन रोकने की अनुमति नहीं दी है, इसलिए केवल ड्रॉप-ऑफ पॉइंट का उपयोग करें। विजिटर्स साहित्य प्रेमियों के लिए एंट्री टिकट के लिए लाइन में न लगना पड़े इसके लिए वालंटियर्स द्वारा ऑन लाइन टिकट बुक की व्यवस्था की गई है।


