रोटरी रॉयल : सत्र 2026–27 की नई कार्यकारिणी घोषित

रोटरी रॉयल : सत्र 2026–27 की नई कार्यकारिणी घोषित

रोटरी रॉयल क्लब के सत्र 2026–27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस अवसर पर सदस्यों में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। नई टीम समाजसेवा, सामुदायिक विकास और रोटरी के मूल उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध दिखाई दी।
चेयरमैन पब्लिक रिलेशन एंड पब्लिक इमेज रोटेरियन ललित शर्मा ने बताया कि

नई कार्यकारिणी में
विजय कुमार राजोरिया को अध्यक्ष-निर्वाचित (प्रेसिडेंट इलेक्ट) चुना गया है।
सचिव : अजय आहूजा
कोषाध्यक्ष: आदेश कानूनगो
उपाध्यक्ष पद पर पी.सी. मित्तल एवं पवन जैन को नियुक्त किया गया है।
मनोज बंसल को संयुक्त सचिव और ज्योति कुमार चंदेल को सार्जेंट नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही निदेशक मंडल में
बी.एल. कोटरीवाला, हर्षवर्धन सिंह, आशीष आनंद, संदेश कुमार जैन, एच.एल. वर्मा, बी.आर. कालरा, डी.डी. कुमावत, सरिता राजोरिया, गिरिवर शर्मा, आनंद गोयल एवं गंगाशरण गुप्ता को शामिल किया गया है।
क्लब सदस्यों ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में रोटरी रॉयल आने वाले सत्र में समाजहित के कई नए और प्रभावी प्रकल्प शुरू करेगा तथा सेवा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।



