विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांसमेंट्स। जयपुर में होता है असाध्य और कठिन रोगों का आधुनिकतम और नव सृजित तकनीकों से इलाज ।
धर्म-समाज-संस्था

परमार्थ एवं आध्यात्मिक समिति ने 29 वृद्धजनों का किया सम्मान, भजनों की प्रस्तुति से जमा रंग

परमार्थ एवं आध्यात्मिक समिति ने 29 वृद्धजनों का किया सम्मान, भजनों की प्रस्तुति से जमा रंग

जयपुर। परमार्थ एवं आध्यात्मिक समिति, कटेवा नगर की ओर से इस वर्ष भी अपने वार्षिक पुनीत कार्य को जारी रखते हुए 29 वरिष्ठ एवं वृद्धजनों को सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन बुजुर्गों के प्रति आदर और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए किया गया, जिन्होंने अपने अनुकरणीय योगदानों से समाज के प्रति अपने दायित्वों और जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया है।

वृद्धजनों के आत्मसम्मान और समाज के प्रति उनकी उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व जस्टिस पानाचंद जैन, पूर्व जस्टिस एनके जैन व एसएस बिस्सा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस अवसर पर आनंद कुमार गर्ग, बृजमोहन लाल शर्मा, सरोज शर्मा, कल्याण सहाय गौड़, शांति देवी, हरदयाल गौड़, केसरी सिंह चंपावत सहित 29 वरिष्ठ नागरिकों को माला, शॉल, मोमेंटो तथा उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

समिति के इस भावपूर्ण आयोजन में संजय रायजादा ने मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी, जिससे पूरा माहौल आध्यात्मिक और आनंदमय हो गया।

समिति के मुख्य संरक्षक आरके अग्रवाल, अध्यक्ष श्याम विजय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, सचिव नरेंद्र टाक एवं कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित अन्य सदस्य इस पुनीत कार्य के साक्षी बने। परमार्थ एवं आध्यात्मिक समिति हर वर्ष वृद्धजनों को सम्मानित करके समाज में उनके महत्व और योगदान को रेखांकित करने का यह कार्य करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Related Articles

Back to top button