विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांसमेंट्स। जयपुर में होता है असाध्य और कठिन रोगों का आधुनिकतम और नव सृजित तकनीकों से इलाज ।
धर्म-समाज-संस्था

स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी–2025 : महिला उद्यमिता को मिलेगा सशक्त मंच

स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी–2025 : महिला उद्यमिता को मिलेगा सशक्त मंच

जयपुर। हैल्थ व्यू। लघु उद्योग भारती द्वारा महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी–2025 का भव्य आयोजन 2 से 4 अक्टूबर तक जवाहर कला केंद्र, शिल्पग्राम, जयपुर में किया जा रहा है।

यह प्रदर्शनी वर्ष 2021 से लगातार आयोजित की जा रही है। शुरुआत में जहाँ केवल एक इकाई और 30 महिला उद्यमी शामिल थीं, वहीं अब यह विस्तार पाकर चार महिला इकाइयों और 800 से अधिक महिला उद्यमियों तक पहुँच चुकी है।

प्रदर्शनी की मुख्य विशेषताएँ

लगभग 80 स्टॉल्स, जिनमें हैंडिक्राफ्ट्स, टेक्सटाइल्स, ज्वेलरी, गृह सज्जा एवं खाद्य उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

महिलाओं के स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विशेष पैनल डिस्कशन का आयोजन भी।

प्रतिदिन 4,000 से 5,000 आगंतुकों के आने की संभावना।

आयोजन समिति से:

वैशाली वशिष्ठ (जगतपुरा) – 9460191642

रमा अग्रवाल (सेंट्रल महिला) – 8058572043

पिंकी माहेश्वरी (सांगानेर) एवं ख़ुशी अग्रवाल (विद्याधर नगर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Related Articles

Back to top button