रोटरी क्लब जयपुर रॉयल को 30 पुरस्कारों से नवाजा गया

रोटरी क्लब जयपुर रॉयल को 30 पुरस्कारों से नवाजा गया
रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3056 द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए आयोजित “आदित्य आभार” समारोह में रोटरी क्लब जयपुर रॉयल ने 30 पुरस्कार जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. राखी गुप्ता द्वारा रॉयल क्लब को “बेस्ट क्लब”, क्लब के प्रेसिडेंट डॉ. रोहन गुप्ता को “बेस्ट प्रेसिडेंट” और सचिव हर्षवर्धन सिंह को “आउटस्टैंडिंग सेक्रेटरी अवार्ड” से नवाजा गया।
– डीजीएन अरुण बागड़िया को आदित्य स्तंभ अवार्ड और अशोक गुप्ता गोल्ड मेडल से नवाजा गया!
– डॉ. रोहन गुप्ता और पूनम बागड़िया को रोटरी इंटरनेशनल द्वारा प्रतिष्ठित सर्विस अवेन्यू अवार्ड दिया गया
– मोहनिश मेहरा को आदित्य गौरव अवार्ड और संजय कौशिक को आदित्य श्री अवार्ड नवाजा गया!
इन पुरस्कारों के माध्यम से रोटरी क्लब जयपुर रॉयल ने अपनी सेवाओं और समर्पण का प्रदर्शन किया है। क्लब के सदस्यों ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया है, जिसमें जनसेवा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य शिविर और शिक्षा शामिल हैं।
इन पुरस्कारों के अलावा, क्लब को 30 से अधिक पुरस्कार मिले हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख पुरस्कार हैं:
– “आदित्य डायमंड क्लब एक्सीलेंस अवार्ड”
– “बेस्ट कम्युनिटी सर्विस प्रोजेक्ट अवार्ड”
– “बेस्ट वॉश एक्टिविटी अवार्ड”
– “बेस्ट लेडी रोटेरियन अवार्ड”
– “बेस्ट स्वच्छता अभियान प्रोजेक्ट अवार्ड”
– “सर्वाधिक रक्तदान यूनिट्स अवार्ड”
– “बेस्ट रोटरेक्ट क्लब अवार्ड”



