विशाल रक्तदान और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन : मानवता को समर्पित अरोड़ा परिवार की एक प्रेरणादायी पहल
अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर शिविर का लाभ उठाएं निवेदक : रमन अग्रवाल

विशाल रक्तदान और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन : मानवता को समर्पित अरोड़ा परिवार की एक प्रेरणादायी पहल

टोंक रोड महावीर नगर प्रथम स्थित ग्रीनपाम बिल्डिंग में 29 जून रविवार को प्रातः 10 बजे से एक विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन डॉ. अमरनाथ अरोड़ा (पूर्व रिटायर्ड प्रोफेसर, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी) की चौथी पुण्यतिथि एवं श्रीमती शांति देवी की पच्चीसवीं पुण्यतिथि की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रवीण अरोड़ा एवं समस्त अरोड़ा परिवार द्वारा यह सामाजिक और मानवीय सेवा भाव से ओतप्रोत कार्यक्रम रखा गया है।
डॉ अमरनाथ की सभी संतान सुसंस्कृत और परोपकारी समाजसेवी हैं।
ईशान अरोड़ा ने बताया कि शिविर में सुमन ब्लड सोसाइटी, रेड रिबन क्लब, बी. लाल, आईकॉनिक, क्लोव डेंटल, पद्मनाभम आयुर्वेद चिकित्सालय, अपेक्स हॉस्पिटल, तथा अमोघ हॉस्पिटल राजापार्क के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सेवाएं दी जाएंगी।
डॉ. अतुल मखीजा (ENT विशेषज्ञ) व डॉ. अरुणा मखीजा (स्त्री रोग विशेषज्ञ) जैसे विशेषज्ञ भी शिविर में भाग लेकर आमजन को परामर्श देंगे।
गौमय संस्था के संस्थापक डॉ. सीताराम गुप्ता ने बताया कि शिविर में रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तदाता को संस्था की ओर से स्मृति उपहार भेंट किए जाएंगे।
इस अवसर पर श्री अशोक अरोड़ा, डॉ. देश दीपक अरोड़ा, डॉ. राजेश अरोड़ा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे। श्रीमती शशि छाबड़ा एवं श्री राजेश छाबड़ा ने इस पुण्य कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
ईशान अरोड़ा ने बताया कि सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और प्रोत्साहन उपहार भी वितरित किए जाएंगे, जिससे भविष्य में और लोग इस नेक कार्य से जुड़ें।
इस शिविर का महत्व और संदेश :
यह आयोजन केवल पुण्यतिथि की श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि मानव सेवा का जीवंत उदाहरण है। रक्तदान जीवनदान है – यह संदेश समाज तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। रक्त की आवश्यकता किसी भी आपात स्थिति में किसी भी परिवार को हो सकती है। ऐसे आयोजनों से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
वहीं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से प्रारंभिक रोग पहचान संभव होती है, जिससे समय रहते उपचार किया जा सकता है और जटिल बीमारियों से बचा जा सकता है।
यह शिविर न केवल दिवंगत आत्माओं के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सेवा, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश भी है।
ऐसे आयोजन समाज को जोड़ते हैं, जागरूक करते हैं और एक स्वस्थ व संवेदनशील समाज की नींव मजबूत करते हैं।
निवेदक : रमन अग्रवाल
संपर्क सूत्र : +919829028814




