विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
general surgeryजयपुरराजस्थानहैल्थ

63 वर्षीय महिला की ओवरी में स्थित 6 किलो की गांठ निकाल उसकी जान बचाई

धन्वंतरी हॉस्पिटल के डॉक्टर निखिल मेहता ने किया सफल ऑपरेशन

*63 वर्षीय महिला की ओवरी में स्थित 6 किलो की गांठ निकाल उसकी जान बचाई : डॉ निखिल मेहता*
लाली देवी उम्र 63 साल की पेट में दर्द होने लगा था और पेट फूल रहा था सांस लेने में तकलीफ थी, चल नहीं पा रही थी। उसने जयपुर के प्रसिद्ध धन्वंतरी हॉस्पिटल में चिकित्सकों को दिखाया।
वहां डॉ आरपी सैनी ने क्लिनिकल ऑब्जर्वेशन कर देखा और जांचे की। जांच में पता चला कि उसका हीमोग्लोबिन बहुत कम था प्लेटलेट भी कम थी और ओवरी में गांठ थी। इसका एकमात्र समाधान ऑपरेशन करना था। धन्वंतरी हॉस्पिटल के ऑंको सर्जन डॉ निखिल मेहता ने सर्जरी करने का निर्णय लिया और डेढ़ घंटे की सर्जरी कर गांठ बाहर निकाल दी। गांठ का वजन लगभग 6 किलो था। यदि समय पर गांठ नहीं निकाली जाती तो उसकी जान को खतरा था। गांठ ओवरी के आसपास भी फैली हुई थी जिन्हें भी साफ करके बाहर निकाला गया। जो चिकित्सकीय कुशल प्रबंधन का एक उदाहरण है।
यह ऑपरेशन राजस्थान सरकार की भावी योजना चिरंजीवी के अंतर्गत निशुल्क किया गया ।
संपर्क सूत्र डॉ आर पी सैनी मो 9829055760

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button