NZUSICON-2025 : रिसर्च, इनोवेशन, स्कॉलरशिप और एडवांस्ड एजुकेशन पर केंदित

NZUSICON-2025 : रिसर्च, इनोवेशन, स्कॉलरशिप और एडवांस्ड एजुकेशन पर केंदित
जयपुर | यूरोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (NZUSI) के नॉर्थ ज़ोन चैप्टर की प्रतिष्ठित वार्षिक कॉन्फ्रेंस NZUSICON-2025 के आयोजन अध्यक्ष प्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट डॉ. एस. एस. यादव ने कहा इस वर्ष सम्मेलन की थीम—“Raise & Rise”—रिसर्च, इनोवेशन, स्कॉलरशिप और एडवांस्ड एजुकेशन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने पर केंद्रित है।

उद्घाटन सत्र में डॉ. एस. एस. यादव ने कहा, यूरोलॉजी लगातार तकनीक और शोध के माध्यम से विकसित हो रही है, इसलिए चिकित्सकों के लिए अपडेटेड ज्ञान और ट्रेनिंग बेहद जरूरी है। हमारा प्रयास है कि युवा डॉक्टरों को विश्वस्तरीय प्लेटफॉर्म मिले।”
सम्मेलन के वैज्ञानिक सत्रों का संचालन कर रहे डॉ. मनीष गुप्ता ने कहा, “इस बार लाइव सर्जरी वर्कशॉप्स में रोबोटिक और लेजर तकनीकों का प्रदर्शन विशेष आकर्षण हैं। मरीजों के लिए कम दर्द और कम रिकवरी टाइम वाले उपचार भविष्य का मार्ग हैं।”
देशभर से आए वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया, “किडनी स्टोन, प्रोस्टेट रोग और यूरो-ऑन्कोलॉजी में तेजी से प्रगति हो रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक इमेजिंग तकनीक ने निदान और उपचार दोनों को अधिक सटीक बनाया है।”
युवाओं के लिए आयोजित ‘यंग यूरोलॉजिस्ट फोरम’ में शोधपत्र प्रस्तुतियों का नेतृत्व कर रहे डॉ. नरेश व्यास ने कहा, “इस मंच का उद्देश्य युवा डॉक्टरों में वैज्ञानिक सोच और क्लिनिकल रिसर्च को बढ़ावा देना है। उनकी सक्रिय भागीदारी से यूरोलॉजी का भविष्य और मजबूत होगा।”

तीनों दिनों के सम्मेलन में लाइव एंडोयू्रोलॉजी, रोबोटिक सर्जरी, पेडियाट्रिक यूरोलॉजी, यूरो-ऑन्कोलॉजी, पुर स्वास्थ्य और न्यूनतमम इनवेसिव तकनीकों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए।



