जयपुर के पहले गारमेंट फेयर का दूसरा दिन रहा शानदार, थोक विक्रेताओं में दिखा उत्साह

जयपुर के पहले गारमेंट फेयर का दूसरा दिन रहा शानदार, थोक विक्रेताओं में दिखा उत्साह
जयपुर, 29 जुलाई 2025:
जयपुर होलसेल गारमेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने बताया कि जयपुर में कपड़ों के थोक व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से जयपुर होलसेल गारमेंट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘प्रथम गारमेंट फेयर’ का दूसरा दिन होलसेल विक्रेताओं और रिटेल क्रेताओं दोनों के लिए बेहद सफल रहा। यह बी2बी (बिजनेस-टू-बिजनेस) आयोजन जयपुर के कपड़ा उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है।
जयपुर होलसेल गारमेंट्स एसोसिएशन के महामंत्री राकेश गुप्ता ने बताया कि दूसरे दिन भी गारमेंट रिटेल विक्रेताओं का जबरदस्त रुझान देखने को मिला, जिससे थोक विक्रेताओं में खासा उत्साह था। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्रवण करनानी ने इस आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह जयपुर के कपड़ा व्यापारियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और होलसेल व्यापार में जयपुर के अहम स्थान को और सुदृढ़ करेगा। उन्होंने इस आयोजन को व्यापारियों के लिए नए अवसर पैदा करने वाला सराहनीय कदम बताया।


फेयर में कई प्रमुख होलसेल व्यापारियों ने अपनी अहम भूमिका निभाई, जिनमें जगदंबा इंटरप्राइजेज, सुरेश ग्रुप, पवन सेल्स कॉरपोरेशन, अमेटीना इंटरप्राइजेज, श्री गोविंद सेल्स, मोनिका इंटरप्राइजेज, खुराना क्लॉथिंग्स प्राइवेट लिमिटेड, विनायक क्रिएशन, और सतनाम साक्षी कलेक्शन शामिल थे। विशेष रूप से जगदंबा इंटरप्राइजेज और सुरेश ग्रुप के स्टॉलों पर रिटेल विक्रेताओं की भारी भीड़ देखने को मिली।
थोक विक्रेताओं ने रिटेल क्रेताओं के लिए स्नेक्स का भी प्रबंध किया था, जिससे खरीदारी का अनुभव और बेहतर हुआ। साथ ही, जयपुर होलसेल गारमेंट संगठन की तरफ से रजिस्टर्ड विजिटर्स के लिए लंच और डिनर की विशेष व्यवस्था भी की गई थी, जिसने आयोजन को और अधिक सुविधाजनक बनाया।
यह गारमेंट फेयर 28 से 30 जुलाई 2025 तक चलेगा। इस आयोजन से जयपुर के कपड़ा उद्योग को नई गति मिलने और नए व्यापारिक संबंध स्थापित होने की उम्मीद है, जिससे भविष्य में व्यापार में और वृद्धि होगी।