वाइस ऑफ ज्वेलर्स ग्रुप के अभिषेक जैन: एक मजबूत नेतृत्व
इस चुनाव में अभिषेक जैन का लक्ष्य स्पष्ट है : कारीगरों के हित में काम करना और जयपुर के जेमस्टोन व्यवसाय को पुनः ऊंचाईयों तक पहुंचाना।

वाइस ऑफ ज्वेलर्स ग्रुप के अभिषेक जैन: एक मजबूत नेतृत्व
आगामी 25 मई 2024 को ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर के चुनाव होने जा रहे हैं। इस चुनाव में दो ग्रुप से 15-15 प्रत्याशी मैदान में हैं। वाइस ऑफ ज्वेलर्स ग्रुप के अभिषेक जैन भी इस चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।अभिषेक जैन का कहना है कि एक समय था जब जयपुर को जेमस्टोन के लिए पहचाना जाता था, लेकिन आज वह पहचान खोती जा रही है।
रत्न व्यवसाय अब चीन की मशीनरी पर निर्भर हो गया है और जयपुर के कारीगर अब इस क्षेत्र में काम करना नहीं चाहते, क्योंकि उन्हें इसमें अपना भविष्य नजर नहीं आता। पिछले वर्षों की कार्यकारिणी ने कारीगरों के हित में कोई ठोस काम नहीं किया।अभिषेक जैन का मानना है कि संगठन में ऐसे कार्यकर्ताओं को आगे आना चाहिए जो ज्वेलरी कारोबार से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति से आत्मीय संबंध रख सकें और व्यवहार कुशल हों।
उन्होंने कहा कि आज इस उद्योग में कारीगर रीढ़ की हड्डी होते हैं और उन्हें पर्याप्त पारिश्रमिक मिलना चाहिए। अगर कारीगरों को इस कारोबार में अपना भविष्य नजर नहीं आएगा, तो उनके वंश से नए कारीगर कैसे आएंगे?
इस व्यवसाय को जिंदा रखने के लिए कारीगरों को मजबूत करना आवश्यक है।अभिषेक जैन का पिछला रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। वे 2022-24 में इसी ग्रुप से विजयी प्रत्याशी रहे थे और उन्हें 1708 वोट मिले थे।
जेम्स वर्ल्ड के समीर अरोड़ा और रवि अरोड़ा ने उनके बारे में कहा है कि अभिषेक जैन व्यवहार कुशल और खुशमिजाज व्यक्ति हैं और ज्वेलर्स एसोसिएशन के सदस्यों से आत्मीय संबंध रखते हैं और रखते रहेंगे।
इस चुनाव में अभिषेक जैन का लक्ष्य स्पष्ट है : कारीगरों के हित में काम करना और जयपुर के जेमस्टोन व्यवसाय को पुनः ऊंचाईयों तक पहुंचाना।
उनका नेतृत्व वाइस ऑफ ज्वेलर्स ग्रुप को नई ऊंचाईयों पर ले जाएगा।
आपके अमूल्य मत और समर्थन की आशा में
निवेदक अभिषेक जैन mo +919352859733
चुनाव दिनांक 25 मई 2024 स्थान जनोपयोगी भवन जनता कॉलोनी जयपुर