केशव गोदिका: वॉइस ऑफ ज्वेलर्स ग्रुप के जोशीले प्रत्याशी

केशव गोदिका : वॉइस ऑफ ज्वेलर्स ग्रुप के जोशीले प्रत्याशी
_वॉइस ऑफ ज्वेलर्स ग्रुप के नाम से ही स्पष्ट है कि यह समूह ज्वेलर्स की आवाज बनने के लिए तत्पर है।_
इसी उद्देश्य को लेकर केशव गोदिका, अपने जोशीले अंदाज में, इस ग्रुप के प्रत्याशी के रूप में उभर कर सामने आ रहे हैं। केशव गोदिका का कहना है कि उन्होंने ज्वेलर्स की समस्याओं को नजदीक से देखा है और वर्तमान संगठन की खामियों से भी भली-भांति परिचित हैं। पिछली बार उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें 1600 से अधिक वोट मिले और वे 16वें स्थान पर रहे। उन्होंने बताया कि वर्तमान संगठन में अनेक लोग ऐसे हैं जो एक से अधिक वोट डालते हैं। इस प्रकार की वोटिंग से ग्रुप जीत जाते हैं और इंडिविजुअल सदस्य पीछे रह जाते हैं। यह प्रणाली लोकतंत्र के खिलाफ है। अधिकतर संगठनों में पद की लड़ाई होती है, जबकि केशव गोदिका चाहते हैं कि संगठन में कार्यकर्ता के रूप में काम होना चाहिए। उनका मानना है कि अधिकतर संगठनों में पैसे वाले व्यापारियों का दबदबा ज्यादा चलता है जबकि संगठन का मुख्य उद्देश्य सदस्यों के लिए लाभकारी योजनाएं प्रस्तुत करना और उन्हें अमल में लाना होना चाहिए। वर्तमान में संगठन में पारदर्शिता का अभाव है जिससे मालप्रैक्टिस की संभावना रहती है।
केशव गोदिका का वादा है कि इन सब पर अंकुश लगाया जाएगा और पारदर्शिता के साथ काम किया जाएगा।
31 मार्च को संगठन का कार्यकाल पूरा हो जाता है हमारी कोशिश यह रहेगी कि प्रत्येक 2 वर्ष में चुनाव हो और समय पर हो।
देखा गया है कि संगठन के साधारण सदस्य अपनी समस्याएं पदाधिकारियों तक नहीं पहुंचा पाते। पदाधिकारी मिलते नहीं हैं, और अगर मिलते भी हैं तो सुनवाई नहीं होती। छोटे व्यापारी समझ नजरअंदाज कर दिया जाता है।
इसके अलावा केशव गोदीका ने लगभग 30 वर्ष रत्न कारोबार के सिलसिले में लगभग 30 वर्ष हैदराबाद बेल्ट की यात्रा की है। उनके इस सघन अनुभव का लाभ रत्न कारोबारियों को मिलेगा।
केशव गोदिका का लक्ष्य है कि इन सभी समस्याओं पर ध्यान दिया जाए और संगठन में सुधार लाया जाए।
आपके अमूल्य मत और समर्थन की अपेक्षा में
केशव गोदिका अज्जु मो 9414056066
चुनाव दिनांक 25 मई 2024 स्थान जनोपयोगी भवन जनता कॉलोनी