विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
मध्यप्रदेश

इंदौर में 13 वर्षीय आदिवासी किशोरी से गैंगरेप तीन मुस्लिम युवक गिरफ्तार दुष्कर्मी का मकान ढहाया

इंदौर। इंदौर में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीन मुस्लिम युवकों ने 13 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। हालांकि पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपित का मकान भी तुड़वा दिया है। आरोपितों का रिमांड मांगा जाएगा।

घटना शहर के समिपस्थ खुड़ैल थाना क्षेत्र की है। टीआइ अजयसिंह गुर्जर के मुताबिक बड़ियाकीमा में पीड़िता बच्ची के घर में मकान का काम चल रहा था। आरोपितों को सरिया (संटिंग) के लिए बुलाया गया है। छह जुलाई को बच्ची की मां खेत पर चली गई थी। आरोपित अरमान उर्फ अकरम उर्फ बट्टू निवासी काजी पलासिया, रईस खान एवं एक अन्य रईस खान को सरिया काटने बुलाया था।

तीनों आरोपितों ने बच्ची को बहाने से ऊपर बुलाया और तीनों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मां को पूरी घटना बताई गुरुवार को थाना में रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने तत्काल तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य आरोपित बट्टू के काजी पलासिया स्थित मकान को तुड़वा दिया।

Related Articles

Back to top button