विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
खेल

मैदान के बाहर भी एमएस धोनी का जलवा बाइक चलाते समय किया कुछ ऐसा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। धोनी अपने गेम के साथ-साथ व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह एक सिक्योरिटी गार्ड के साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में धोनी अपनी स्पोर्ट बाइक पर गार्ड को लिफ्ट देते नजर आते हैं।

इस वीडियो में क्या है?

एमएस धोनी के इस वायरल वीडियो में एक सुरक्षा गार्ड उनकी बाइक के पीछा बैठा हुआ था। इसके बाद कैप्टन कूल गार्ड को छोड़ देते हैं। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो एमएस धोनी के फार्म हाउस का है। धोनी के इस वीडियो को फैंस पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को एक यूजर ने ट्विटर पर ट्वीट किया है।

7 एकड़ में है एमएस धोनी का फार्महाउस

एमएस धोनी के पास रांची में एक फार्म हाउस है। यह करीब 7 एकड़ में फैला हुआ है। धोनी खाली समय यहीं रहते हैं। टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और विराट कोहली भी धोनी फार्म हाउस में समय बिता चुके हैं। धोनी की पत्नी साक्षी ने फार्म हाउस की कई फोटोज और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हैं।

Related Articles

Back to top button