विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी से लेकर मलाइका अरोड़ा तक बॉलीवुड की ये हसीनाएं योग से रखती हैं खुद को फिट

21 जून को देश भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने वाला है। वैसे तो योग का अस्तित्व सदियों पुराना है, लेकिन आजकल इसका चलन काफी बढ़ गया है। योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मन को शांति मिलती है। वहीं कोई भी खास दिन हो और इसमें बॉलीवुड पीछे रहे, ऐसा नहीं हो सकता। हर खास त्योहार और दिन पर बॉलीवुड सेलेब्स इसमें जरूर शामिल रहते हैं। कई सेलेब्स ऐसे हैं, जो अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर डेली योग कर खुद को फिट रखते हैं। आइए जानते हैं कि बॉलीवुड की वे हसीनाएं कौन सी हैं, जिन्होंने योग को अपना डेली रूटीन बना रखा है।

शिल्पा शेट्टी

योग और फिटनेस की बात हो तो शिल्पा शेट्टी का नाम सबसे पहले आता है। शिल्पा शेट्टी 48 साल की उम्र में भी एक दम यंग और फिट दिखती हैं। उनकी इस खूबसूरती का राज योग ही है। वे इस उम्र में भी यंग स्टार्स को टक्कर देती हैं। वे हर दिन योग करती हैं और दूसरों को भी योग करने की सलाह देती हैं।

कंगना रनौत

बॉलीवुड की बेबाक क्वीन अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वे अपने हर एक फिल्मी किरदार के लिए काफी मेहनत करती हैं। बता दें कि कंगना भी काफी फिटनेस फ्रीक हैं। वे डेली जिम करने के साथ-साथ योगा भी करती हैं।

मलाइका अरोड़ा

फिटेनस सेलेब्स लिस्ट में मलाइका अरोड़ा का नाम न आए ऐसा नहीं हो सकता। अक्सर मलाइका को जिम जाते और योगा करते देखा गया है। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इस उम्र में भी अपनी खूबसूरती और फिटनेस को बनाए रखने के लिए वे डेली योग करती हैं।

बिपाशा बसु

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने कुछ समय पहले ही अपनी बेटी को जन्म दिया है। मां बनने के बाद बिपाशा खुद को योग से ही फिट रख रही हैं। इतना ही नहीं फिल्मों में काम करने के समय भी बिपाशा अपने आपको योग के जरिए ही फिट रखती थीं। वे योग करते हुए अपने फोटोज शेयर करती रहती हैं।

करीना कपूर

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर अक्सर जिम जाते दिखाई देती हैं। इतना ही नहीं वे योग करते हुए अपने फोटोज वीडियोज फैंस के साथ भी शेयर करती रहती हैं। योग के कारण ही करीना आज दो बच्चों की मां होकर भी काफी फिट और खूबसूरत दिखाई देती हैं।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने बीते साल अपनी बेटी राहा को जन्म दिया था। प्रेग्नेंसी के समय आलिया का वजन काफी बढ़ गया था, जिसके बाद आलिया ने योग और जिम से ही अपने आपको फिट किया है। आज आलिया एक दम फिट हो गई हैं। इतनी जल्दी उनका ट्रांसफॉर्मेशन हर कोई हैरान रह गया था।

सारा अली खान

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्ट्रेस सारा अली खान का फिल्मों में आने से पहले काफी ज्यादा वजन था। उनकी पहले की फोटोज देख पहचाना नहीं जा सकता कि ये सारा ही हैं। आज सारा एक दम फिट और बेहद खूबसूरत हैं। इन सबके पीछे का राज योग ही है। सारा ने योग को अपनी डेली लाइफ का हिस्सा बना रखा है।

Related Articles

Back to top button