विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
मध्यप्रदेश

इंदौर के पास महू में बाघ ने किया वृद्ध का शिकार

महू। इंदौर के करीब महू तहसील के मलेंडी गांव के करीब बाघ द्वारा एक वृद्ध का शिकार करने की घटना सामने आई है। वन विभाग से मृतक के परिवार को 8 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक 58 वषीय सुंदर लाल पिता गंगाराम जंगल में मवेशी चराने गया था। इस दौरान बाघ ने उस पर हमला कर शरीर का आधा हिस्सा खा लिया। शव के पास पगमार्क भी मिले हैं। वन विभाग का कहना है कि यह बाघ द्वारा किया गया हमला है।

घर नहीं लौटा तो जंगल पहुंचे लोग

सुंदरलाल जब मवेशी चराकर घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में मलेंडी के जंगल में पहुंचे। जहां उन्हें उसका शव मिला, जिसमें से शरीर का आधा हिस्सा जंगली जानवर द्वारा खाया हुआ दिखा। शव के आस-पास पंजे के निशान भी दिखे।

Related Articles

Back to top button