मध्यप्रदेश
-
आधी रात को पोल्ट्री फार्म में जमी थी जुए की फड़ एक महिला सहित 16 गिरफ्तार
भोपाल। देहात पुलिस ने गुनगा थाना इलाके में आधी रात को एक पोल्ट्री फार्म पर छापेमारी कर 16 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनमें एक महिला भी शामिल है। धरपकड़ के दौरान तीन लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने एक लाख रुपये नकद, ताश पत्ते, तीन कार और छह बाइक जब्त की हैं। […]
Read More » -
इंदौर के पास महू में बाघ ने किया वृद्ध का शिकार
महू। इंदौर के करीब महू तहसील के मलेंडी गांव के करीब बाघ द्वारा एक वृद्ध का शिकार करने की घटना सामने आई है। वन विभाग से मृतक के परिवार को 8 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक 58 वषीय सुंदर लाल पिता गंगाराम जंगल में मवेशी चराने गया था। इस दौरान बाघ […]
Read More » -
शौक पूरा करने के लिए चुराता था वाहन पुलिस ने किया गिरफ्तार
भोपाल। अशोका गार्डन पुलिस ने शनिवार को एकतापुरी मैदान के पीछे से 19 वर्षीय एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई। वह लंबे समय से वाहन चोरी कर रहा था। वह वाहनों को सुनसान इलाके में झाडि़यों में छिपाकर रखता था। उज्जैन का यह शातिर चोर करीब छह माह से भोपाल में […]
Read More » -
मुख्यमंत्री के आगमन पर बरती थी शहर की सफाई में लापरवाही अब हो गए निलंबित
जबलपुर। मुख्यमंत्री के जबलपुर शहर आगमन के दौरान सफाई कार्यों में लापरवाही बरतना कर्मचारियों को महंगा पड़ गया है। नगर निगम मुख्यालय जोन क्रमांक 13 के मुख्य स्वच्छता निरीक्षक (सीएसआइ) और दयानंद सरस्वती वार्ड के सुपरवाइजर पर कार्रवाई की गाज गिरी है। निगमायुक्त ने इस अनुशासन हीनता और अमर्यादित आचरण मानते हुए वार्ड सुपरवाइजर को […]
Read More » -
कलियासोत डैम में बनीं अवैध मजारों पर चला प्रशासन का हथौड़ा
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अतिक्रमणकारियों ने कलियासोत डैम तक को नहीं छोड़ा है। यहां पर अतिक्रमणकारियों ने धर्म के नाम पर कब्जा कर सरकारी भूमि को हथियाने की योजना बना रखी है। पिछले कुछ महीनों में यहां डैम के कैचमेंट क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने मजार बना डाली। इसकी भनक तक नगर […]
Read More » -
पूर्व विधायक ध्रुवप्रताप सिंह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा
कटनी। भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर ध्रुवप्रताप सिंह ने शनिवार की शाम को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और उसे प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का भेजा है। प्रदेशाध्यक्ष को भेजे गए इस्तीफे में उन्होंने आरोप लगाया है कि पार्टी व संगठन अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुका है और इस कारण से वे […]
Read More » -
दोपहिया वाहन पर पीछे बैठे व्यक्ति ने हेलमेट नहीं पहना तो पांच सौ रुपये अर्थदंड
भोपाल। दोपहिया वाहन पर पीछे बैठे व्यक्ति ने यदि हेलमेट नहीं पहना तो अब 500 रुपये की चपत लगेगी। साथ ही यदि चालक भी बिना हेलमेट है तो इसके 300 रुपये अतिरिक्त अर्थदंड के रूप में देने होंगे। इस वर्ष मार्च में लागू किए गए अर्थदंड के नए प्रविधानों का पालन करवाने पुलिस अब सख्ती […]
Read More » -
अस्पताल में हंगामा कर आग लगाने की धमकी देने वाले जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ एफआइआर
उमरिया। अस्पताल में हंगामा करने वाले जिला पंचायत सदस्य और स्वास्थ्य समिति के सभापति केशव बारी के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। सिविल सर्जन की शिकायत पर यह अपराध दर्ज हुआ है। बताया गया है कि शुक्रवार की रात केशव बारी ने जिला अस्पताल के लेबर रूम में घुसकर नर्सिंग स्टाफ के […]
Read More » -
नीमच में एआइ को गोली मारकर 3 आरोपितों को लेकर भागे बदमाशों की रतलाम में तलाश
रतलाम। नीमच जिले के जेतपुरा फंटे के पास लूट के आरोपितों को लेकर जा रहे राजस्थान पुलिस दल पर हमला व एसआइ को गोली मारकर अपने तीन साथियों को छुड़ाकर ले जाने वाले बदमाशों का दो दिन बाद भी पता नहीं चला। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस को शनिवार सुबह आरोपितों […]
Read More » -
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल बोले- हनुमान जी सिर्फ भाजपा को देंगे आशीर्वाद हम पीढ़ियों से भक्त हैं
बुरहानपुर। चुनावी राजनीति और हनुमान जी इन दिनों खासी चर्चा में हैं। एक तरफ कांग्रेस नेता खुद को हनुमान भक्त बता रहे हैं तो दूसरी ओर भाजपा नेता उन्हें अपना आराध्य बता रहे हैं। इस बीच हनुमान जी के नए और पुराने भक्त की चर्चा भी शुरू हो गई है। शनिवार को भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर […]
Read More »