विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
cancer / कैंसरsucuss/ सफलता aur achievment/ उपलब्धि

एलोजेनिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट : ब्लड कैंसर के मरीज को मिला नया जीवन

apex hospital । dr ashish verma soni। oncologist। AML। bone marrow transplant

एलोजेनिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट : ब्लड कैंसर के मरीज को मिला नया जीवन

जयपुर।

एपेक्स अस्पताल ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एक्यूट मायलॉयड ल्यूकेमिया (AML) ब्लड कैंसर से पीड़ित 40 वर्षीय मरीज का सफल एलोजेनिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट (BMT) किया। इस जीवनरक्षक प्रक्रिया के तहत मरीज की बहन द्वारा दिए गए स्वस्थ स्टेम सेल्स का उपयोग किया गया। यह ट्रांसप्लांट अस्पताल के हीमेटोऑन्कोलॉजिस्ट और ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. आशीष वर्मा सोनी के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

क्या है एलोजेनिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट ?

एलोजेनिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट एक जटिल प्रक्रिया है, जिसमें मरीज के क्षतिग्रस्त या असामान्य बोन मैरो को एक स्वस्थ डोनर के स्टेम सेल्स से बदल दिया जाता है। यह विधि विशेष रूप से रक्त संबंधी गंभीर बीमारियों जैसे ब्लड कैंसर, एनीमिया, और इम्यून डिसऑर्डर्स के उपचार में उपयोगी है।

क्या जरूरी

इस प्रक्रिया में डोनर का मैच होना आवश्यक है। आमतौर पर डोनर मरीज का करीबी रिश्तेदार होता है, जैसे भाई-बहन, ताकि प्रत्यारोपित सेल्स को शरीर अस्वीकार न करे।

क्या होता है एक्यूट मायलॉयड ल्यूकेमिया (AML)  ?

एक्यूट मायलॉयड ल्यूकेमिया एक प्रकार का ब्लड कैंसर है, जिसमें बोन मैरो में असामान्य कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि होती है। ये असामान्य कोशिकाएं रक्त में फैलकर स्वस्थ सफेद रक्त कोशिकाओं, रेड ब्लड सेल्स, और प्लेटलेट्स को प्रभावित करती हैं, जिससे संक्रमण, एनीमिया और रक्तस्राव का खतरा बढ़ जाता है।

बीमारी के कुछ मुख्य लक्षण :

थकान और कमजोरी

बुखार और संक्रमण

असामान्य रक्तस्राव या चोट लगने पर अधिक रक्त बहना

वजन घटना

इलाज के बारे में डॉ.वर्मा ने बताया कि एलोजेनिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट रक्त संबंधी बीमारियों के लिए सबसे जटिल उपचारों में से एक है। यह सफलता ब्लड कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए एक उम्मीद की किरण है।

निष्कर्ष  :  इस प्रक्रिया की सफलता यह दर्शाती है कि सही समय पर सही उपचार जीवन को नई दिशा दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button