विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांसà
sucuss/ सफलता aur achievment/ उपलब्धि

‘अपनी-अपनी रामायण’ का विमोचन समारोह 18 को

‘अपनी-अपनी रामायण’ का विमोचन समारोह 18 को

रामायण के पन्नों में नई पीढ़ी के लिए सीख, विभिन्न प्रसंगों से जानेंगे जिंदगी के सबक

आधुनिक जीवन और मानसिक संतुलन के सूत्र भी

जयपुर

शहर के वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश माथुर की पुस्तक ‘अपनी अपनी रामायण’ का विमोचन समारोह रविवार सुबह 10.30 बजे झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआइसी) के सभागार में होगा। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन मूल्यों और शिक्षाओं को आमजन की दिनचर्या में शामिल करने के उद्देश्य से लिखी गई इस पुस्तक में महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास कृत रामायण (रामचरितमानस) के बालकांड से लेकर लंकाकांड तथा प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक को सहज, सरल भाषा में पेश किया है। पंचवटी और अशोक वाटिका सहित रामायण से जुड़े विभिन्न स्थलों की विस्तृत व्याख्या के साथ ही रामायण से जुड़े श्रीलंका के स्थानों को प्रमुखता से बताया है।

महर्षि और गोस्वामी तुलसीदास द्वारा लिखी रामायण का तुलनात्मक अध्ययन भी किया गया है। डॉ. माथुर ने बताया कि यह पुस्तक पाठक को रामायण के उस दौर में ले जाती है जब मर्यादा, न्याय और जनकल्याण शासन के मूल आधार थे। इसके विविध प्रसंगों के जरिए सुशासन और रामराज्य की परिकल्पना भी जीवंत होती है। आदर्श समाज, कर्तव्यनिष्ठा और लोककल्याणकारी व्यवस्था का संदेश देने के साथ ही आधुनिक जीवन और मानसिक संतुलन के लिए बेहद गहरी और व्यावहारिक बातें भी सिखाती है।

डॉ दिनेश माथुर : 9829061176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button