विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
जयपुर

माया ठाकुर : जन्मदिवस पर प्रेरणा का संदेश

माया ठाकुर : जन्मदिवस पर प्रेरणा का संदेश

जयपुर, 7 अगस्त। राजस्थान सरकार के हस्तशिल्प एवं हथकरघा उत्पादों को देश-विदेश में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही राजस्थली एम्पोरियम की निदेशक माया ठाकुर के जन्मदिवस पर संस्थान की ओर से उन्हें विशेष अंदाज में शुभकामनाएं दी गईं। शहर में राजस्थली एम्पोरियम के बाहर लगाया गया विशाल शुभकामना होर्डिंग लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

होर्डिंग पर माया ठाकुर के नेतृत्व, दूरदृष्टि और संस्थान के विकास में उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी गई हैं। इसमें लिखा गया है कि उनके विजन, समर्पण और नेतृत्व ने न केवल संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, बल्कि अनेक शिल्पकारों और कारीगरों के लिए नए अवसर भी सृजित किए हैं।

शुभकामना संदेश में उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की गई है। साथ ही संस्थान के सभी राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिल्पकारों, कारीगरों और कर्मचारियों ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व में आगे भी राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और हस्तशिल्प को वैश्विक पहचान दिलाने का संकल्प दोहराया।

उल्लेखनीय है कि माया ठाकुर के नेतृत्व में राजस्थली एम्पोरियम ने हाल के वर्षों में राजस्थान के पारंपरिक हस्तशिल्प, ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP)’ पहल और स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा देने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button