अंतरराष्ट्रीय मंचों पर धूम मचाने के बाद अब OTT पर रिलीज होगी राजस्थानी-हिंदी फिल्म ‘ओमलो’

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर धूम मचाने के बाद अब OTT पर रिलीज होगी राजस्थानी-हिंदी फिल्म ‘ओमलो’

राजस्थान की सोंधी मिट्टी की खुशबू, समृद्ध लोक संस्कृति और संवेदनशील मानवीय भावनाओं को वैश्विक मंच तक पहुंचाने वाली राजस्थानी-हिंदी फिल्म “ओमलो” अब डिजिटल दुनिया में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रतिष्ठित कान्स फिल्म मार्केट (Cannes Film Market) में अपनी सफल स्क्रीनिंग के बाद देश-विदेश में सराहना बटोरने वाली यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को वेव्स ओटीटी (Waves OTT) पर सीधे दर्शकों के घरों तक पहुंचेगी।

कोटा के फिल्म निर्माता रोहित माखीजा की यह बहुचर्चित फिल्म 3 जुलाई 2026 को ‘वेव्स ओटीटी’ (Waves OTT) पर आएगी नजर।
कोटा, 30 जून 2026:
क्या है फिल्म की कहानी और खासियत ?
संवेदनशील कथानक : यह फिल्म एक 7 वर्षीय बच्चे और एक ऊंट की समान परिस्थितियों से गुजरती जिंदगी के जरिए उनके दर्द, संघर्ष और सामाजिक सोच को बेहद भावुक और संवेदनशील तरीके से पर्दे पर उतारती है।
वास्तविक चित्रण : फिल्म की पूरी शूटिंग बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ स्थित धोळिया गांव में की गई है।
स्थानीय प्रतिभाएं : फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें राजस्थान के स्थानीय कलाकारों और वास्तविक किरदारों को शामिल किया गया है, जो राजस्थानी संस्कृति को जीवंत रूप में पेश करते हैं।
पुरस्कारों की सूची : देश से लेकर विदेश तक बजा डंका
“ओमलो” ने अपनी प्रभावशाली कहानी और बेजोड़ प्रस्तुति के दम पर कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में पुरस्कारों की झड़ी लगा दी है:



