विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांसमेंट्स। जयपुर में होता है असाध्य और कठिन रोगों का आधुनिकतम और नव सृजित तकनीकों से इलाज ।
Gem and Jewellery

जयपुर की शान बनेगा JAS-2025, पर्यटन कैलेंडर में भी दर्ज। 4-6 जुलाई

जयपुर की शान बनेगा JAS-2025, पर्यटन कैलेंडर में भी दर्ज

जयपुर, 29 जून 2025

रंगीन रत्नों और जड़ाऊ गहनों की धरती जयपुर एक बार फिर अपनी पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूती देने जा रहा है। ज्वैलर्स एसोसिएशन, जयपुर द्वारा आयोजित JAS-2025 – The Premium B2B Show का आयोजन 4 से 6 जुलाई तक सीतापुरा स्थित Novotel Jaipur Convention Center में किया जा रहा है। यह भव्य शो देश के सबसे बड़े B2B ज्वैलरी आयोजनों में से एक है, जिसे राजस्थान पर्यटन विभाग ने भी राज्य के वार्षिक पर्यटन कैलेंडर में शामिल किया है।

इस तीन दिवसीय आयोजन में 310 से अधिक बूथों पर जयपुर के प्रसिद्ध रंगीन रत्नों, कुंदन-मीना-पोलकी, डायमंड व ओपन सेटिंग ज्वेलरी का भव्य प्रदर्शन होगा। इस बार शो में 185 बूथ जेमस्टोन और 125 बूथ ज्वेलरी के होंगे। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, सूरत, मेरठ जैसे शहरों के 24 से अधिक एक्सहिबिटर्स भी इसमें भाग लेंगे, जबकि 1200 से अधिक पंजीकृत ट्रेड बायर्स और 600 होस्टेड बायर्स की उपस्थिति रहेगी।

4 जुलाई को होगा भव्य उद्घाटन समारोह

JAS-2025 का उद्घाटन 4 जुलाई सुबह 10 बजे टाइटन कंपनी (Tanishq) के एमडी श्री C.K. वेंकटरमण व राजस्थान की उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, सहकारिता मंत्री गौतम दक, सांसद मंजू शर्मा, मदन राठौड़, गजेन्द्र सिंह शेखावत, डॉ प्रेमचंद बैरवा सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे।

जयपुर : रत्न नगरी की पहचान

जयपुर पूरी दुनिया में 95% एमरेल्ड प्रोसेसिंग के लिए जाना जाता है। इस शो में समुद्र, खदानों और पहाड़ों से प्राप्त दुर्लभ रत्नों को जयपुर के कारीगरों द्वारा तराशे हुए रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। जयपुर की प्रसिद्ध कुंदन-मीना-पोलकी जड़ाऊ आभूषणों के नवीनतम डिज़ाइन इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे।

सुरक्षा और मेहमाननवाजी की विशेष व्यवस्था

पूरे आयोजन स्थल को 24×7 सुरक्षा घेरे में रखा गया है, जिसमें CCTV, पुलिस बल, बाउंसर और निजी सुरक्षा तैनात रहेंगे। ट्रेड बायर्स के लिए Royal Lounge और लंच में राजस्थानी, पंजाबी व कॉन्टिनेंटल फूड का विशेष प्रबंध भी किया गया है, जिससे जयपुर की पारंपरिक मेहमाननवाजी का अनुभव मिल सके।

Jewellery Eminence Award का आयोजन

5 जुलाई को होटल Novotel में 17वां Jewellery Eminence Award समारोह आयोजित होगा, जिसमें 19 श्रेणियों में देशभर से आए प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। इस बार रिकॉर्ड 605 प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं। JEA का थीम “Royale D Art” महाराजाओं की भव्यता को समर्पित है।

ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर, जो कि 98 वर्षों से इस व्यवसाय को संगठित कर रहा है, आज देश-दुनिया में जयपुर के नाम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है। JAS-2025 न केवल व्यापारिक दृष्टि से बल्कि पर्यटन, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर के रूप में भी जयपुर की पहचान को वैश्विक मंच पर मजबूत करने जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Related Articles

Back to top button