धर्म-समाज-संस्था
सांगानेर में अग्रवाल समाज का भव्य होली मिलन समारोह संपन्न

सांगानेर में अग्रवाल समाज का भव्य होली मिलन समारोह संपन्न
जयपुर के सांगानेर में अग्रवाल समाज द्वारा होली मिलन समारोह का अत्यंत उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलाकारों ने होली के पारंपरिक गीतों पर धमाल नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। कार्यक्रम में समाज के कई सदस्यों ने होली पर आधारित सुंदर कविताएं भी सुनाईं।
सचिव कर सलाहकार योगेंद्र गुप्ता ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए भविष्य में नियमित रूप से ‘चाय पर चर्चा’ आयोजित करने का रचनात्मक सुझाव दिया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश मियाँ बजाज, आर.के. रूंगटा, सुरेश अग्रवाल और जे बी गुप्ता सहित समाज के गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यह आयोजन आपसी मेलजोल और भाईचारे का प्रतीक रहा।
सम्पर्क सूत्र योगेंद्र गुप्ता +919414201714


