वेट लॉस इंजेक्शन : क्या यह मोटापे का सही समाधान है? डॉ रक्षिता पंवार की राय

वेट लॉस इंजेक्शन : क्या यह मोटापे का सही समाधान है ? डॉ रक्षिता पंवार की राय
आजकल मोटापे और डायबिटीज जैसी समस्याओं से निपटने के लिए वेट लॉस इंजेक्शन एक लोकप्रिय विकल्प बनकर उभरे हैं। ये मुख्य रूप से शरीर के मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करते हैं और भूख को नियंत्रित कर कैलोरी इनटेक कम करने में मदद करते हैं। हालांकि, क्लीनिकल न्यूट्रिशन एक्सपर्ट रक्षिता पंवार के अनुसार, इन्हें ‘जादुई शॉर्टकट’ समझने के बजाय एक मेडिकल सपोर्ट की तरह देखना चाहिए।
डाइट और पोषण का महत्व
इंजेक्शन के दौरान केवल कम खाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि सही पोषण अनिवार्य है:
प्रोटीन की प्राथमिकता : मसल लॉस (मांसपेशियों की हानि) को रोकने के लिए पर्याप्त प्रोटीन लें।
फाइबर युक्त आहार : फल, सब्जियां और सलाद पाचन को बेहतर रखते हैं।
हाइड्रेशन : दिन भर पर्याप्त पानी पीना बेहद जरूरी है।
परहेज : प्रोसेस्ड फूड, अत्यधिक चीनी और जंक फूड से पूरी तरह दूरी बनाएं।
जीवनशैली में बदलाव
सिर्फ दवा के भरोसे वजन घटाना स्थायी नहीं होता। इसके लिए नियमित स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और व्यायाम जरूरी है ताकि शरीर टोंड रहे। साथ ही, तनाव प्रबंधन और 7-8 घंटे की गहरी नींद हार्मोनल संतुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक है।
डॉक्टर की सलाह है अनिवार्य
बिना डॉक्टरी परामर्श के इन इंजेक्शनों का उपयोग स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है। आपकी मेडिकल हिस्ट्री और शरीर की जरूरतों के आधार पर ही इनका निर्धारण होना चाहिए। एक क्वालिफाइड डाइटीशियन से कस्टमाइज्ड डाइट प्लान लेना ही सुरक्षित और लंबे समय तक टिकने वाले परिणाम सुनिश्चित करता है।
सम्पर्क सूत्र डॉ रक्षिता पंवार मो 96807 80825


