2024 लोकसभा चुनाव का इतिहास में यादगार बनना तय

2024 लोकसभा चुनाव का इतिहास में यादगार बनना तय
नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार जीत की हैट्रिक बनाती है, तो भी इतिहास में यादगार होगी और पन्ने अंकित हो जाएंगे।
नरेंद्र मोदी पहले ऐसे गैर कांग्रेसी नेता होंगे, जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद के दावेदार होंगे । अगर नतीजे बीजेपी के खिलाफ गए तो भी इतिहास बनेगा।
क्योंकि 2024 का मुकाबला नरेंद्र मोदी वर्सेज विपक्ष है। राजनीतिक नजरिये से इसे एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन का नाम दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया है वे भारत को विकासशील देश बनाएंगे। दुनिया भारत को फॉलो करेगी।
श्री नरेन्द्र मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। ऊर्जावान, समर्पित एवं दृढ़ निश्चय वाले है नरेन्द्र मोदी।
मेहनती, लगनशील और जुझारू श्री नरेन्द्र मोदी भारतीयों की उम्मीदों का वो चेहरा हैं जो देश को विकास की ओर ले गाएगा और विश्व में अग्रणी पायदान पर भारत का स्थान होगा।
नरेंद्र मोदी जी वह शख्सियत है ऐसे जौहरी हैं जो हीरे की परख जानते हैं हाल ही उन्होंने विधानसभा चुनाव में कई उदाहरण प्रस्तुत किए हैं जो सामान्य व्यक्तित्व और साधारण पहचान वाले व्यक्ति थे उन्हें सर्वोच्च पद प्रदान किया। राजस्थान में जीता जाता उदाहरण है भजन लाल शर्मा जो संगठन के एक कार्यकर्ता थे उन्हें मुख्यमंत्री पद पर विराजने में नरेंद्र मोदी जी की प्रमुख भूमिका रही।
नरेंद्र मोदी जी ने भजनलाल शर्मा में लगन परिश्रम जुझारू और ईमानदार छवि वाली तस्वीर देखी।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार भाजपा की नजर उत्तर के चार बड़े राज्यों यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान के अलावा दिल्ली, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और झारखंड पर टिकी हैं। 2019 के आम चुनाव में बीजेपी और एनडीए ने 95 फीसदी से ज्यादा सीटें जीत ली थीं। इसके अलावा गुजरात और महाराष्ट्र में भी भाजपा को बहुत बड़ा फायदा मिला था।
गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी के लिए 2024 का चुनाव अस्तित्व की लड़ाई जैसी है।
इसके अलावा क्षेत्रीय दल भी अपने अपने क्षेत्र में प्रभावी भूमिका निभाते है। अभी तक पश्चिम बंगाल में टीएमसी और पंजाब में आम आदमी पार्टी दो ऐसी पार्टियां भाजपा के सामने चुनौती बनकर आई हैं और अपने-अपने राज्यों में भाजपा का कड़ा मुकाबला कर रही है। महाराष्ट्र में शिवसेना और एनसीपी में बंटवारे के बाद विपक्ष की स्थिति कमजोर हो चुकी है।
इसके साथ ही भाजपा के पास नरेंद्र मोदी जैसा विश्वस्त और सशक्त चेहरा सामने है उनके रोड शो से भाजपा के वोट बैंक को फायदा मिल रहा है।