विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
sucuss/ सफलता aur achievment/ उपलब्धि

डॉ. वीणा आचार्य को ‘डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

डॉ. वीणा आचार्य को ‘डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड‘ से किया गया सम्मानित

जयपुर की वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. वीणा आचार्य को दिल्ली गाइनेकोलॉजिस्ट फोरम द्वारा प्रतिष्ठित “डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया ।

महिला स्वास्थ्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

आप महिला चिकित्सालय, जयपुर की पूर्व सुपरीटेंडेंट तथा सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की पूर्व इकाई अध्यक्ष है।

यह पुरस्कार उन्हें फेडरेशन ऑफ़ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गाइनेकोलॉजिस्ट संगठन (FOGSI) के भावी प्रेसिडेंट डॉ. एमसी पटेल एवं दिल्ली गाइनेकोलॉजिस्ट फोरम की डॉ. शारदा जैन द्वारा प्रदान किया गया।

सर्वाइकल कैंसर रोकथाम और मुफ्त टीकाकरण में अहम भूमिका

डॉ. आचार्य का विशेष कार्यक्षेत्र सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम रहा है। उन्होंने वर्षों से:महिलाओं और किशोरियों में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाई।

1. समय पर नियमित स्क्रीनिंग अभियान चलाए।

2. निःशुल्क HPV टीकाकरण अभियानों के माध्यम से सैकड़ों महिलाओं को लाभान्वित किया।

3. राजस्थान का पहला ‘महिला यौन रोग स्वास्थ्य क्लीनिक’

महिलाओं के समग्र स्वास्थ्य की दिशा में एक अभिनव कदम उठाते हुए डॉ. आचार्य ने राजस्थान में अपनी तरह का पहला “महिला यौन रोग स्वास्थ्य क्लीनिक” प्रारंभ किया। इस क्लीनिक में किशोरावस्था, प्रजनन आयु, रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) तथा उसके बाद की आयु वर्ग की महिलाओं की बदलती स्वास्थ्य आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

समाज और राष्ट्र के प्रति डॉ आचार्य के विचार

“एक स्वस्थ, शिक्षित और सशक्त महिला केवल अपने परिवार की ही नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और सशक्त समाज एवं राष्ट्र की आधारशिला होती है।”

यह लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान उनके लंबे चिकित्सकीय जीवन की उपलब्धियों के साथ-साथ महिला स्वास्थ्य के प्रति उनके निरंतर समर्पण, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की एक महत्वपूर्ण पहचान है।

सम्पर्क सूत्र मो 9829061176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button